फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मोदी सर की क्लास में परीक्षा की तैयारी के मिले टिप्स

Tue, 30 Jan 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के साक्षी बने माध्यमिक विद्यालयों के छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। जिसका सीधा प्रसारण जिले के माध्यमिक विद्यालयों में देखा गया। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा पूर्व तैयारी करने, परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव से बचने व सफलता के टिप्स दिए। जिसे छात्रों ने उसे ध्यानपूर्वक सुना।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की साक्षी बनी चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में कक्षा बारह की छात्रा अंशु मिश्रा ने कहा कि मोदी सर ने बताया कि परीक्षा को लेकर दिल में किसी प्रकार का डर व भय न आने दें। अगर कोई समस्या हो तो परिजनों व गुरुजनों से उसका समाधान पूछें। लक्ष्मी आर्य ने बताया कि परीक्षा को लेकर दिल व दिमाग में डर था, जिसे मोदी सर ने दूर कर दिया। अंशिका ने बताया कि छात्रों को चाहिए कि वह अपने विषय के बारे में गुरुजनों व सहपाठियों से चर्चा करें। इससे निश्चित ही परीक्षा की तैयारी में सहयोग मिलेगा। मोनी ने बताया कि गुरु और शिष्य के बीच जो घनिष्ठता होनी चाहिए, वह अक्सर दिखाई नहीं देती। मोदी सर ने शिक्षकों और छात्रों को जो टिप्स दीं वो वरदान साबित होंगी। अंजनी ने कहा कि मोदी सर को छात्रों के भविष्य की जो चिंता है, वह परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में दिखी। रूबी विश्वकर्मा ने कहा कि हमने पहली बार मोदी सर की क्लास ज्वाइन की। काश, पहले भी उनकी क्लास में शामिल होते तो परीक्षा की तैयारी में और सहूलियत होती। ऐसा ही कहना सेठ प्रभु दास निरंजन कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज नासिरगंज की छात्रा तैय्यबा, रुखसार बानो, महिमा मौर्या, विनीता निषाद, अनीज फातिमा, महक फातिमा, खुशी, काजल वर्मा, शमा प्रवीन, शिफा बानो, सोनू पाल, गरिमा वर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, लवी सिंह, मीनू देवी, प्राची सिंह, रेखा देवी, इकरा, जानवी गुप्ता, अनीशा देवी व लक्ष्मी देवी का भी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें