फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दौड़ में हर्षित और दुर्गा अव्वल

Tue, 10 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सिरसिया विकासखंड के थारू बहुल गांव भचकाही में कबड्डी खेलतीं ​खिलाड़ी।   - स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
श्रावस्ती/सिरसिया। दिवाली पर सिरसिया विकासखंड के थारू बहुल गांव भचकाही स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आठ और नौ नवंबर को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ में हर्षित और दुर्गा देवी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिव्यांश अव्वल रहे। इस दौरान थारू बालिकाओं ने पारंपरिक परिधान में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


जयप्रकाश नारायण बालिका विद्यालय भयापुरवा के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भचकाही की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

बालक वर्ग की दौड़ में कठकुईयां के हर्षित प्रथम, रामकरनपुरवा के हरजीत पासवान द्वितीय और मसहा के राम मनीष तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ढोलपुरवा की दुर्गा देवी प्रथम, भचकाही की टिया द्वितीय और अनामिका तृतीय रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिव्यांश प्रथम, कुशाग्र द्वितीय और अखिल राणा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


वॉलीबाल में जवाहर नवोदय विद्यालय भिनगा को हराकर कठकुईयां की टीम विजेता बनी। बालिका वर्ग के खो-खो में भचकाही को हराकर स्टेडियम की टीम और बालक वर्ग में रनवारियर्स बी को हराकर रनवारियर्स ए विजयी रहा। कबड्डी में नंदनी नगर को हराकर रनवारियर्स ए ने मुकाबला जीता।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी, हेमेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, कर्मवीर राणा, आशीष कुमार, प्रताप नारायण, राम करतार राणा, ईश्वर दीन और प्रभात कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें