फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इकौना को हराकर हरिहरपुररानी बनी चैंपियन

Mon, 05 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मौजूद अति​थि
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में सोमवार को जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मुकाबले में इकौना ने गिलौला को हराया। दूसरे मैच में हरिहरपुररानी ने सिरसिया को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबला हरिहरपुररानी और इकौना के बीच हुआ, जिसमें हरिहरपुररानी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी और जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान वॉलीबॉल कोच रियाज अहमद, एथलेटिक्स कोच विवेक कुमार, खोखो कोच जगेसर सैनी और वरिष्ठ खिलाड़ी मोनू पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें