फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटेंगी पुष्टाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बाल विकास परियोजना की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं सहित धात्रियों को अब समूह की महिलाओं द्वारा पुष्टाहार बांटा जाएगा। इसके लिए शनिवार को जमुनहा ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक ने समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक टिप्स दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार जमुनहा में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अखिलेश ने कहा कि बाल विकास परियोजना की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब पौष्टिक आहार वितरण की जिम्मेदारी महिलाओं की होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित समूह की महिलाएं अब अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण करेंगी।
इसके लिए समूह की महिलाएं उचित दर विक्रेता की दुकान से राशन एकत्रित करके पोषण की गुणवत्ता के अनुरूप पैकेजिंग करके आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए इच्छुक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक कार्यालय अथवा ब्लॉक मिशन प्रबंधक से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन प्रबंधक आबिद रजा ने पुष्टाहार वितरण में समूह की महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। वहीं मोहम्मद कलीम ने पुष्टाहार वितरण के समय आने वाली चुनौतियों व उससे निपटने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में समूह की सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।
इसके तहत ड्राई राशन का वितरण स्थानीय समूहों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की ओर से कराया जाना है, जिससे इस कार्यक्रम में और अधिक पारदर्शिता लाई जा सके। साथ ही महिला समूह की सदस्यों को रोजगार भी मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें