फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गोवर्धन पूजा में भी दिखी रौनक, अन्नकूट में बंटा प्रसाद

Tue, 14 Nov 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रकाश के महापर्व दीपावली के साथ ही जिले में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ बंद हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान मंगलवार को भी बंद रहे। आज बुधवार को यम पूजन के साथ छह दिनों से चला आ रहा यमघंट समाप्त होगा।
विज्ञापन


जिले में सोमवार को प्रकाश पर्व दीपावली हर्षोल्लास से मनाई गई। जबकि मंगलवार को विभिन्न ठाकुरद्वारा व मंदिरों में गोवर्धन पूजा का पर्व भी श्रद्धा से मनाया गया। मंदिर सहित घरों में अन्नकूट पूजा कर प्रसाद वितरण भी किया गया। भैया दूज पर यम पूजन बुधवार को होने के कारण धनतेरस से प्रारंभ हुआ यमघंट आज बुधवार को समाप्त होया। दीपावली पर श्री गणेश-लक्ष्मी पूजन के साथ बंद हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान आज बुधवार नए बहीखातों के साथ खुलेंगे।
इसके साथ ही आज बुधवार को ही कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया पर महिलाएं व युवतियां निर्जला व्रत रख जलाशयों पर जाकर मन चिंता देवी की पूजा करेंगी। जहां जलाशय के जल से सूर्य को अर्घ देकर उसी जल को ग्रहण कर व्रत का पारन करेंगी। इस दौरान वह अपने परिवार व कुटुंब के समस्त मानसिक चिंताओं का हरण तथा घर व परिवार में सुख व समृद्धि की कामना भी करेंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आवास पर मनाई दीपावली
डीएम कृतिका शर्मा, एसपी प्राची सिंह, सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीन कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों ने प्रकाश पर्व दीपावली अपने आवास में दीप प्रज्वलित कर मनाई। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें