श्रावस्ती। साइबर ठगी का शिकार जुनैद अहमद को पुलिस ने 29,750 रुपये वापस करवाए। सीओ साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह ने बताया कि एक जून को साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए जुनैद के बैंक खाते से 73,500 रुपये उड़ा लिए थे। कोतवाल राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच चल रही थी। बृहस्पतिवार को 29,750 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करवाए गए। शेष रुपये की वापसी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।