फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर का दर्जा तो मिला लेकिन सुविधाएं नहीं

विज्ञापन
नगर पालिका के नए वार्ड का हाल। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में शामिल गांव को नगर का दर्जा तो मिल गया है लेकिन सुविधाएं अब भी नहीं मिल सकी हैं। नगर पंचायत से नगर पलिका परिषद बनने पर लोगों में जन सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद जगी थी। लेकिन उन्हें नई सुविधाएं तो दूर पहले से मिल रही सुविधाएं भी छीन ली गई। यहां न तो आवागमन के लिए बेहतर मार्ग हैं, और न ही जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था का भी हाल बेहाल है। जगह जगह व्याप्त गंदगी व जलभराव से लोगों की ेमुश्किलें बढ़ गई हैं। जब लोग इसकी शिकायत करते हैं तो यह कह कर टाल दिया जाता है कि सभासद नगर पालिका ध्यान नहीं दे रहे। इससे नगर में शामिल हुई चार ग्राम पंचायतों व चार आंशिक ग्रामों के लोग परेशान हैं।
सिविल लाईन में शामिल ग्राम टंड़वा बनकटवा व गलकटवा का मजरा बगुरइयां सुविधा संपन्न गांव माना जाता था। इसी वार्ड में विकास भवन, कलेक्ट्रेट, कलेक्ट्रेट कालोनी, डीएम, एसपी, डीपीआरओ, सीडीओ, एएसपी आवास सहित जिला अस्पताल, पुलिस लाईन के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों के आवास व कार्यालय स्थित है। यहां न तो जल निकासी के लिए नाली निर्माण और न ही सड़क का निर्माण हुआ है। यहां कभी सफाई कर्मी भी नहीं आते। अधिकारियों के बंगला व कार्यालय को सफाई तो हो जाती है लेकिन अन्य मार्गों की सफाई व्यवस्था चौपट है। - रामसमुझ
विज्ञापन

अब्दुल कलाम नगर में ग्राम पंचायत टंड़वा बनकटवा का मजरा बड़का टंड़वा व बालू पुरवा गांव शामिल किया गया था। कार्यालयों के पश्चिम व उत्तर छोर पर स्थित इस वार्ड से होकर ही अधिकारी जमुनहा तहसील क्षेत्र आते जाते हैं। फिर भी मार्ग पर व्याप्त गंदगी, जलभराव की समस्या अधिकारियों को दिखाई नहीं देती। - कमाल अहमद
कलेक्ट्रेट को तहसील से जोड़ने वाले मुख्यमार्ग के दोनों तरफ बसा यह वार्ड कभी टंड़वा बनकटवा का मजरा छोटका टंड़वा, लोनियनपुरवा व मटखनवा गांव हुआ करता था। यहां सफाई के लिए ग्राम पंचायत से सफाई कर्मी की तैनाती थी। नगर पालिका में शामिल होने के बाद सफाई कर्मी हटा दिया गया। तब से इन वार्डों में गंदगी व जल भराव से लोग जूझ रहे हैं। यहां पेयजल के लिए लगा हैंडपंप भी खराब है। जिसकी लगातार शिकायतों के बाद भी कोई पुरसा हाल नहीं है। - संगम
भिनगा नगर से सटे ग्राम पंचायत पूरे खैरी का अधिग्रहण कर उसे केशवनगर वार्ड बनाया गया। इसी वार्ड में भाजपा व संघ कार्यालय सहित जल निगम, बस अड्डा, दीवानी न्यायालय आदि मौजूद है। यहां पूर्व में बने खड़ंजा मार्ग को उखाड़ कर इंटर लाकिंग लगवाने व जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराने के लिए बरसात पूर्व खुदाई शुरू कराई गई थी। जिसके बाद इसे अधूरा छोड़ दिया गया। इससे बरसात व लोगों के घरों का पानी आज भी मुख्य मार्ग सहित मसजिद मार्ग पर एकत्र हो रहा है। इसकी शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - शब्बीर आलम
नगर पालिका में शामिल गांवों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा चुका है। जल्द ही इसका धरातल पर भी असर दिखेगा। रही बात सफाई कर्मियों के न जाने की तो इसके लिए रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगा कर उन्हें भेजा जाएगा। - चंद्र मोहन गर्ग, उपजिलाधिकारी भिनगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें