फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जन आरोग्य में लाभार्थियों को बांटे गोल्डन कार्ड

Mon, 25 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा/बाबागंज/रिसिया/नानपारा। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बुखार के अधिक मरीज पहुंचे। जिनका डॉक्टरों ने परीक्षण कर दवाएं दीं। सीएचसी में शिविर लगाकर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बांटे गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीहा में डॉक्टर रजनी गुप्ता ने आए हुए मरीजों की जांच की। आने वाले लोगों में सबसे अधिक बुखार के मरीज रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी। आयुष डॉ. सुरेश गुप्ता एवं फार्मासिस्ट समीम अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिग, संचारी रोगों और मातृ व शिशु स्वास्थ्य की भी जांच की गयी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने व डाॅ. राजू निगम, अधीक्षक डॉ. प्रत्यूष ने 19 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, तीन कन्या सुमंगला योजना के चयनित लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया। आए हुए मरीजों की जांच की गई। सीएचसी नानपारा में मुख्य अतिथि एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान के साथ लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें