श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, महिला, पारिवारिक विवाद, रुपये के लेनदेन आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को भूमि विवाद की शिकायतों को राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया है। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।