फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 1.58 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और सीडीओ शाहिद अहमद की मौजूदगी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। डीएम ने बताया कि किसान उत्सव दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिले के 1,58,043 किसान परिवारों को किस्त मिली है। प्रत्येक पात्र किसान के खाते में दो हजार रुपये भेजे गए। उन्होंने किसानों से लाभार्थी स्थिति जांचने की अपील की। साथ ही बताया कि डिजिटल पहचान सत्यापन और बैंक खाते के विवरण में गड़बड़ी होने पर भुगतान रुक सकता है। योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें