फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आत्मरक्षा के गुर सीख सशक्त बनेंगी छात्राएं

Thu, 14 Aug 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सभी 28 विद्यालयों में मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षक तैनात करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले के 28 राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत कुल नौ महिला प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक प्रशिक्षक तीन विद्यालयों में पहुंचकर तीन माह तक प्रतिदिन 40 मिनट का प्रशिक्षण देंगी। प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हर स्थिति से निपटने की क्षमता का विकास भी होगा। प्रशिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। सितंबर, अक्तूबर व नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षकों को निर्धारित पारिश्रमिक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें