श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर महिला बीट पुलिस, शक्ति मोबाइल, नारी सुरक्षा दल की ओर से चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को थानों में गठित टीम की ओर से इकौना के सरदार पुरवा, भगवानपुर , स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को को उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान शक्ति मोबाइल टीम में तैनात महिला आरक्षी सुषमा सिंह, अर्जिता यादव, सोनी देवी ने महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित आत्मरक्षा के गुर बताए। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान मौजूद महिलाओं व युवतियों को पंपलेट भी वितरित किए गए। संवाद