फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित, स्वस्थ व आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित हों बेटियां

विज्ञापन
सत्त्या द आर्यन स्कूल इकौना में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद सीओ, प्राचार्य, शिक्षक व छात्र-छात्? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेटियों को शिक्षित होने के साथ ही स्वस्थ व आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित भी होना होगा। इससे वह अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए सभी समस्याओं को आसानी से पार कर लेंगी। इसमें अभिभावकों को उनका साथ देना होगा। यह बातें मंगलवार को सत्या द आर्यन स्कूल इकौना में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित कार्यशाला में अतिथियों ने कहीं। इसमें मौजूद पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के साथ ही आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर बालिकाएं आगे बढ़ें। आपात स्थिति आने पर यूपी 100 व 1090 पर काल कर सहायता लें। इसके पीछे मंशा है कि बेटियां शिक्षित, स्वावलंबी, जागरूक व आत्मनिर्भर बने। विद्यालय के शिक्षकों का मानाना है कि शिक्षित होकर बेटियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही आत्मनिर्भर बन कर अपनी सुरक्षा भी कर सकेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक तुषार सत्या ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सीओ इकौना तारकेश्वर पांडेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रावस्ती चौकी प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित, संरक्षक जगदीश सत्या, प्राचार्य अनूप अग्रवाल, शिक्षक प्रवीण, विवेक दूबे, अमन, शिवम आर्य सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

किशोरियों को स्वावलंबी बनाने, शिक्षित करने तथा आत्मरक्षा के टिप्स देने के लिए सरकार गंभीर है। आवश्यकता इस बात की है कि वह पूरे मनोयोग के साथ ऐसे कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। विद्यालय में शिक्षा के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लें। जिससे वह शिक्षित होने के साथ ही वह स्वस्थ व निरोगी बन सके। - तारकेश्वर पांडेय, सीओ इकौना
बालिकाओं को विद्यालय आते जाते समय कोई रोके टोके न इसके लिए एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है। साथ ही उनकी मदद के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही 100 डायल, 1090 आदि टोल फ्री नंबर भी है। जल्द ही यह नंबर अब 112 में तब्दील हो जाएगा। इस पर काल कर सभी आपात सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। - अनिल कुमार दीक्षित, श्रावस्ती चौकी प्रभारी
शिक्षा के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य का होना भी आवश्यक है। जिसके लिए विद्यालय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। समय समय पर पुलिस की पाठशाला के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों, आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित कराया जा रहा है, ताकि समय पड़ने पर इसका उपयोग कर छात्र छात्राएं सुरक्षित रहें सकें। - तुषार सत्या, विद्यालय प्रबंधक
बालिकाओं के लिए जितनी आवश्यक शिक्षा है उतना ही आवश्यक है कि वह स्वस्थ व आत्म निर्भर बन सके। यह तभी संभव है जब उन्हें शिक्षा के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास तथा आत्मरक्षा के तरीकों का प्रशिक्षण दिलाया जाए। इस दिशा में अमर उजाला की यह पहल निश्चित ही बालिकाओं में बदलाव लाएगी। - खुशबू, शिक्षिका
शिक्षा के लिए आवश्यक है कि मन व मस्तिष्क स्वस्थ रहे। किसी प्रकार का दिल व दिमाग में भय न हो। विद्यालय में शिक्षा मिलने के बाद भी सुरक्षा को लेकर कहीं न कहीं बालिकाओं के मन में भय बना रहता है। इसके लिए उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाए। सुरक्षा के गुर सीखने के बाद निश्चित ही हम सभी का आत्म बल बढ़ेगा। - अक्षिता त्रिपाठी
नारी अबला नहीं सबला है, लेकिन यह उन पर लागू होता है जो शिक्षित व आत्मरक्षा के कौशल में प्रशिक्षित हों। बालिकाओं को अमर उजाला ने आत्मरक्षा के लिए जो प्रशिक्षण दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है, इसका निश्चित ही उन्हें जीवन में फायदा मिलेगा। इससे वह हर कठिनाई का सामना कर सकेंगी। - आयुषी गुप्ता
स्वस्थ शरीर के लिए योगाभ्यास अति आवश्यक है। सहपाठियों व किशोरियों को सुझाव है कि वह शिक्षा के साथ ही नियमित योगाभ्यास करें। इसके साथ ही विद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के साथ ही मन लगा कर आत्मरक्षा के तरीके सीखें। स्वास्थ्य, शिक्षा व आत्मरक्षा प्रशिक्षण हासिल कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ें। - आश्फा निसारा
सिर्फ प्रशिक्षण से कोई दक्ष नहीं हो सकता, इसके लिए जरूरी है कि इसका नियमित अभ्यास किया जाए। जिस तरह हम पढ़ाए गए पाठ का रिवीजन करते रहते हैं, उसी प्रकार हम सभी को आत्मरक्षा के तरीकों का नियमित अभ्यास करते रहना होगा। इससे हम सभी आने वाली कठिनाईयों का डट कर मुकाबला कर सकेंगे। - उम्मे एमान
विद्यालयों में मिल रही शिक्षा व सुरक्षा सहित यातायात नियमों की जानकारी को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। इसके साथ ही इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करना होगा। इससे न सिर्फ हम अपनी सुरक्षा कर सकेंगे, बल्कि दूसरों की सुरक्षा करने के साथ ही उनको स्वस्थ बनाने में सहयोग भी कर सकेंगे। - साहिल खान
यातायात नियमों, टोल फ्री नंबर की जानकारी होने से सभी को लाभ होगा। आगे भी इसका लाभ लेने के लिए छात्रों को इसे पाठ्यक्रम की भांति याद रखना होगा। राह चलते समय यातायात नियमों का अनुपालन करना होगा। यदि कहीं कोई मार्ग दुर्घटना होती है तो टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर उसकी मदद भी करनी होगी। - सौभाग्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें