फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
किसान कल्याण मिशन अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी में अपने स्टाल में मौजूद लोग . - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिला शक्ति केंद्र योजना के अंतर्गत बुधवार सिरसिया ब्लॉक सभागार में स्टूडेंट वालंटियर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ने की। इस दौरान छात्राओं को सरकार से महिलाओं को मिलने वाली सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला शक्ति केंद्र योजना के अंतर्गत एक ही पटल पर महिलाओं को सभी लाभ मिलने हैं। इसके लिए छात्राओं को वालंटियर्स के तौर पर तैयार किया जा रहा है। चयनित स्टूडेंट वालंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण सिरसिया ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकारें चाहती हैं कि महिलाएं जागरूक हों ताकि वह अपने अधिकार के रूप में संचालित योजनाओं का लाभ ले सकें। जिला समन्वयक कुसुम श्रीवास्तव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 112 तथा बाल विवाह रोकथाम के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला ने वालंटियर को स्वास्थ्य और योग के बारे में बताया। इस दौरान एडीओ पंचायत, गुलशन जहां, सहित प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पचास वालंटियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें