वीरपुर। नवीन मॉडर्न श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम तेंदुवा पंडित निवासी दिव्यांशी शुक्ला (12) शुक्रवार देर शाम घर में पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। उसके चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी वाहन से इकौना सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।