कटरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को सांसद राम शिरोमणि वर्मा के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से लागू की गई टीईटी की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष नीलमणि शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा व प्रदीप पटेल आदि मौजूद रहे।