श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी सृष्टि (6) शनिवार को अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी बंदर ने उसपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख सुनकर दौड़ी मां ने किसी तरह से उसे बंदर से छुड़ाया। इसके बाद बालिका को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसका इलाज करने के बाद घर भेज दिया है।