फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टावर पर चढ़े प्रेमी को भेजा जेल

Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के वीरगंज बाजार के पास शनिवार को बहराइच के ग्राम पतरहिया निवासी अनिल मोबाइल फोन के टावर पर चढ़कर प्रेमिका से शादी के लिए जिद पर अड़ा था। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के समझाने पर वह नीचे उतरा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में जमुनहा एसडीएम कोर्ट में पेश किया था। यहां से मामले की गंभीरता देखते हुए एसडीएम ने न्यायिक हिरासत में आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या की धमकी देकर लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने व शांति भंग करने के उद्देश्य से जानबूझकर अपमान करने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें