फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग सेट में फंसने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। छोटकी कुंडा निवासिनी एक बालिका शुक्रवार को परिवार के साथ खेत के लिए गई थी। जहां प्यास लगने पर वह पंपिंग सेट पर चली गई। जहां पंपिंग सेट में फंसने से बालिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा के मजरा छोटका कुंडा निवासी सरवर अली पुत्र मुश्ताक अली परिवार सहित शुक्रवार को धान की रोपाई करने गया था। इस दौरान उसकी पुत्री गौबी (6) भी उसके साथ गई थी। सरवर अली द्वारा धान के खेत में पानी लगाने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया था। जो चल रहा था। शाम को गौबी प्यास लगने के कारण पंपिंग सेट पर चली गई। जहां वह पानी पीने लगी। इसी बीच पंपिंग सेट में उसका दुपट्टा फंस गया। जिससे गौबी उसकी चपेट में आई और उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गौबी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें