फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गिलौला वासियों को जाम से नहीं मिल रही निजात

Sun, 13 Apr 2025 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गिलौला में बौद्ध परिपथ पर लगा जाम।
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बे में बौद्ध परिपथ की दोनों पटरियों का वजूद अतिक्रमण की वजह से लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में कस्बे में अक्सर जाम लग जाता है। इससे निजात पाने के लिए कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला पर वो भी बेअसर रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने के कारण यहां हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। गिलौला पेट्रोल पंप से तिलकपुर मोड़ तक बौद्ध परिपथ की दोनों पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। एक तरफ जहां पटरियों पर दुकानदार काबिज हैं। वहीं, दूसरी तरफ मार्ग पर ही फल व सब्जियों के ठेले लगते हैं। रही सही कसर ई-रिक्शा व अन्य वाहन चालक पूरा कर रहे हैं। ऐसे में आमने-सामने से भारी वाहनों के आने पर दिन में कई बार जाम लग जाता है। समस्या दूर कराने के लिए कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। हालांकि अभियान खत्म होते ही दुकानदार पटरियों पर फिर कब्जा कर लेते हैं। इससे समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें