स्वास्थ्य उपकेंद्र भचकाही में आयोजित किशोरी दिवस के दौरान मौजूद किशोर व अन्य।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सिरसिया के स्वास्थ्य उपकेंद्र भचकाही में सोमवार को किशोरी दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र आने वाले किशोर व किशोरियों के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बालक व बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रभु दयाल को प्रथम, रामदयाल को द्वितीय व मीनू कुमारी ने तृतीय स्थान मिला। जिन्हें एएनएम सुषमा देवी सिंधी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान किशोर व किशोरियों को रक्त अल्पता से बचने, शरीर में होने वाले परिवर्तन सहित अन्य जानकारी दी गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता व सहायिका रमापति, आशा सीता देवी सहित कई अन्य ग्रामीण महिलाएं व लोग मौजूद रहे।