फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समय से कराएं संरक्षित पशुओं का टीकाकरण

Fri, 28 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। हरिहरपुर रानी के वर्गावर्गी स्थित गोआश्रय स्थल का शुक्रवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मौजूद अधिकारियों को सभी पशुओं की इयर टैगिंग व टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने गोआश्रय स्थल में चन्नी, भूसा, पानी, प्रकाश तथा जल निकासी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि यदि किसी क्षेत्र में भी गोवंश के अस्वस्थ होने की सूचना मिले तो संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी उसका इलाज प्राथमिकता पर करें। साथ ही उसकी रिपोर्ट सीवीओ को भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल में संरक्षित पशुओं का समय से टीकाकरण कराने के साथ ही उनका स्वास्थ्य जांच भी कराई जाए। कहा कि जो लोग पशु पालन के इच्छुक है, उन्हें पात्रता के आधार पर पशु को गोद दिया जाए। साथ ही उनका नाम, मोबाइल नंबर व पता आदि दर्ज कर मॉनिटरिंग भी की जाए। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें