फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने आईजीआरएस की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। वहीं समीक्षा बैठक के दौरान नदारद तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। चेतावनी दी कि अगर निस्तारण में लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारी को निर्देश दिया है कि शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ के निस्तारण में गुणवत्ता का ध्यान रखें। अधिकारियों को सुझाव दिया कि जन समस्याओं के निस्तारण को रोजमर्रा के कामकाज में शामिल करें, जिससे कोई मामला लंबित न रहे। समीक्षा बैठक के दौरान जिला गन्ना अधिकारी, जिला रेशम अधिकारी एवं एआरएम रोडवेज अनुपस्थित रहे। डीएम ने नाराजगी जताते हुए ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव को उनसे स्पष्टीकरण मांग कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बैठक में एडीएम योगानंद पांडे, सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।
यह शिकायतें मिलीं लंबित
समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत 01, एसडीएम इकौना 03, बीडीओ जमुनहा 02, सिरसिया 01, इकौना 04, जिला गन्ना अधिकारी 02, डीएसओ 01, जिला समाज कल्याण अधिकारी 01, तहसीलदार जमुनहा 01, थानाध्यक्ष भिनगा 01, सीएमओ 08, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज 03 शिकायतें समय सीमा बीत जाने के बाद निस्तारण हेतु लंबित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें