श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला तिलकनगर निवासी हिमांशु कुमार के रविवार को ठगी के पैसे पुलिस ने वापस कराए। पीड़ित ने 16 जनवरी को एनसीआरपी पोर्टल पर यूपीआई से ठगी का मामला दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस व साइबर सेल ने मामले की जांच कर ठगे गए 16,500 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया। थाना प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराना चाहिए।