फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थॉर का हथौड़ा व हनुमान की गदा के दीवाने हुए बच्चे

Sun, 01 Mar 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 ​भिनगा बाजार में सजी रंग गुलाल की दुकान पर खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती। होली पर्व को लेकर घर से बाजार तक चहल पहल दिख रही है। रविवार को रंग-गुलाल की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ती दिखी। बच्चे थॉर का हथौड़ा व हनुमान जी की गदा को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार होली चार मार्च को मनाई जाएगी। लोग इसकी तैयारियों में जुटे हैं। बाजार भी ग्राहकों की आमद से गुलजार हो रहे हैं। बाजार में चाहे रंग गुलाल की दुकान हो या कपड़े की दुकान, किराने की दुकान हो या मिठाई की दुकान हर जगह लोगों की भीड़ उमड़ती दिख रही है। वहीं, होली को लेकर बच्चों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। रंगों के साथ ही फायर सिलिंडर के आकार की पिचकारी भी लोगों को खूब लुभा रही है। वहीं, कपड़े की दुकान पर रंग बिरंगी टी-शर्ट, कुर्ता-पैजामा लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं किराने की दुकान पर सजे रंग बिरंगे कचरी पापड़, सूजी व मैदा की खूब बिक्री हो रही है।

तीन मार्च को पौने नौ बजे तक होगा होलिका दहन
पंडित राधेश्याम पांडेय ने बताया कि होलिका दहन के लिए तीन मार्च को शाम 06:22 बजे से रात 08:50 बजे तक शुभ मुहूर्त है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन करना शुभ माना जा रहा है। क्योंकि दो मार्च की शाम 5:55 बजे से भद्रा शुरू होकर तीन मार्च की सुबह 5:32 बजे तक रहेगा। भद्रा काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते। इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग रहेगा अलर्ट
एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि होली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहेगा। सीएचसी व जिला अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक भी ऑन काल हर समय उपलब्ध रहेंगे। चौक चौराहों पर होली के दौरान एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

होलिका दहन के समय कराई जाएगी वीडियो रिकाॅर्डिंग
एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि होलिका दहन के समय तैनात पुलिस व प्रशासन के कर्मी वीडियो रिकार्डिंग भी करेंगे। साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जाएगी। सभी थानों की पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी। आरक्षी व उप निरीक्षक संबंधित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था को कायम रखने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें