फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के वाहन चालकों का कराएं सत्यापन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन



श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने विद्यालय में लगे वाहनों के चालकों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। साथ ही ब्लैक स्पॉटों को चिह्नित करने के लिए कहा।
बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हर संभव प्रयास करें। नए ब्लैक स्पाटों को चिह्नित करने के साथ ही पुराने स्पाटों पर सुधारात्मक कार्य करें। प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा चिन्ह का संकेतांक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिंग (कलर), रंबल स्ट्रिप बनाएं। सड़क के मोड़ पर, डिवाइडर व सड़क के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना होने के एक घंटे के भीतर घायल को इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि घायलों की मदद करने वाले राहगीरों को नकद पुरस्कार के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन की ओर से चालकों को पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, नेम प्लेट तथा निर्धारित वर्दी पहनने के नियमों को लागू किया जाए। इस मौके पर एआरटीओ वीके मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें