फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से कराएं गुणवत्तापूर्ण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में बन रहे जनपद न्यायालय भवन का शनिवार को जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय भवन, जजेज आवास, कर्मचारी आवास सहित परिसर का जायजा लिया। इसके साथ ही वहां मौजूद सहायक अभियंता को काम में तेजी लाकर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु ने शनिवार को भिनगा में निर्माणाधीन जनपद न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय भवन, जजेज कॉलोनी, कर्मचारी आवास, कैंपस, सीसी रोड सहित अन्य कार्यों की गहनता से जांच की। इसके साथ ही वहां मौजूद राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता एसके सिंह से भवन निर्माण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
उन्होंने सहायक अभियंता को कैंपल के अंदर सीसी रोड सहित अन्य छोटे छोटे अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सहायक अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी देखरेख में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य पूरा कराए।
विज्ञापन

यदि दोबारा निरीक्षण के दौरान कार्य में तेजी नहीं पायी गयी तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने परिसर की ऊबड़ खाबड़ जमीन का समतलीकरण कराने, मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले सीसी मार्ग की गुणवत्ता का ख्याल रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ मातहत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें