ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाते यातायात प्रभारी। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। तराई में बदलते मौसम व कोहरे को देखते हुए रविवार को यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने हरदत्त नगर गिरंट व मल्हीपुर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप भी लगवाया। राहगीरों को बताया कि केंद्र सरकार हादसे में घायल लोगों की जान बचाने वाले को पुरस्कार देती है। यह योजना उत्तर प्रदेश में लागू हो गई है, जिसके तहत जान बचाने वाले को 25 हजार का इनाम दिया जाता है। यातायात प्रभारी ने बताया कि ऐसे में सभी लोग घायलों की मदद जरूर करें।