श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शाम से शुरू हुआ कोहरा सुबह 11 बजे तक छाया रहा। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है।
जिले में कोहरे का प्रकोप जारी है। बुधवार शाम से शुरू हुआ कोहरा बृहस्पतिवार दोपहर तक छाया रहा। इस दौरान कोहरा बूंद बन कर टपकता रहा। वहीं घने कोहरे से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवा से ठिठुरन बरकरार रही। लोग ऊनी गर्म कपड़ों में भी कंपकपाते हुए विद्युत उपकरणों का सहारा लेने को मजबूर दिखे। बृहस्पतिवार को अवकाश होने से बाजार व मुख्य मार्ग सुनसान नजर आए। वहीं तराई में बृहस्पतिवार को तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र के डाॅ. विनय कुमार के मुताबिक कोहरे से दलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जबकि गेहूं की फसल को फायदा होगा।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पैक्टर।स्रोत-पुलिस