फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के गैंगेस्टर पर एसपी ने 15 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। इसके बावजूद शातिर पुलिस की पकड़ से दूर था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी की ओर से एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापा मारा जा रहा था। जिसे सिरसिया पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से बाद में आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा निवासी विजय पासी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम व गैंगेस्टर एक्ट सहित 12 आपराधिक मामले बलरामपुर, भिनगा व सिरसिया थाने में दर्ज थे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी अनूप सिंह ने 15 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की थी।
वहीं जिले के टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल विजय पाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एएसपी बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रभारी निरीक्षक सिरसिया मनोज कुमार पांडेय को गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। मुखबिर की सूचना पर सिरसिया पुलिस ने सोमवार रात आरोपी को जोखवा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें