फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चोरी की बाइक के साथ गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि रविवार रात इकौना थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय टीम के साथ गश्त कर रहे थे। अंधरपुरवा पुल के पास शातिर चोर के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी अंधरपुरवा पुल के पास पहुंचे, कुछ देर बाद भिनगा की ओर से आ रहे कोटवा दहावर निवासी धर्मपाल वर्मा को रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन


उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। धर्मपाल ने बाइक को 21 अगस्त को टीबी अस्पताल परिसर बहराइच से चोरी करने की बात कबूली। ई चालान के माध्यम से बाइक स्वामी बहराइच के कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी आलोक पांडेय से संपर्क कर जानकारी ली गई।

आलोक ने कोतवाली नगर में बाइक चोरी का केस दर्ज कराने की बात बताई। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि धर्मपाल पर श्रावस्ती, बलरामपुर व बहराइच में गैंगस्टर समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें