फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं रखी जाएंगी गणेश प्रतिमा व ताजिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी व मास्क बेहद जरूरी है। सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन हो पाना असंभव रहता है। ऐसे में इस बार गणेश चतुर्थी व मोहर्रम पर गणेश प्रतिमा तथा ताजिया रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को श्रावस्ती पुलिस चौकी परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी को अपने परिवार एवं स्वयं की देखभाल करने की जरूरत है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक रूप से त्योहार व अन्य कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम पर लोग छोटी मूर्तियां व ताजिया अपने घर के अंदर स्थापित कर पूजा करें। उसे विसर्जन करने के लिए अकेले लेकर जाएं। घर के बाहर किसी पंडाल में मूर्ति रखकर लोगों को इकट्ठा करने की इजाजत प्रशासन नहीं देगी। इस दौरान बिना किसी सूचना एवं जानकारी के कोई भी व्यक्ति गणेश चतुर्थी की मूर्ति को पंडाल लगाकर स्थापना नहीं करेगा।
विज्ञापन

न ही मोहर्रम पर ताजिया चौक पर रखने व ढोल ताशा बजाने आदि की अनुमति ही दी जाएगी। यदि इस दौरान किसी धर्म, समुदाय के लोगों की ओर से कोई नया कार्य करने, मूर्तियां व ताजिया रखने की सूचना मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इकौना क्षेत्र व नगर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोग सामाजिक दूरी बनाए रखे तथा अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। ऐसा न करना हम सब के जीवन के लिए नुकसान दायक होगा। इस मौके पर इकौना थाना प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने सभी से शासन के नियमों को पालन करने की अपील की। इस दौरान चौकी प्रभारी किसलय मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें