फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रकम खत्म, बस अड्डे का विकास अधूरा

Tue, 23 May 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
32 लाख में नींव व पिलर का ही हो पाया निर्माण
विज्ञापन

बस अड्डे की जमीन पर बन गया अवैध टैक्सी स्टैंड

संवाद न्यूज एजेंसी
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ के किनारे गिलौला में स्थापित परिवहन निगम के बस अड्डे के उच्चीकरण के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद बस अड्डा निर्माण का कार्य अधूरा है। निर्माण पूरा न होने के कारण इसे अवैध टैक्सी स्टैंड के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ के किनारे स्थित गिलौला बाजार क्षेत्र का प्रमुख बाजार है। इसे ब्लाॅक मुख्यालय का दर्जा भी प्राप्त है। यहां थाना, सीएचसी, राजकीय बीज भंडार सहित ब्लाॅक स्तरीय सभी कार्यालय व सुविधाएं उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं भिनगा को मंडल मुख्यालय गोंडा से जोड़ने वाला मार्ग भी इसी कस्बे से होकर गुजरता है। इसके बावजूद यहां स्थापित परिवहन निगम का बस अड्डा उपेक्षित है। इसके उच्चीकरण के लिए वर्ष 2017 में विधायक रामफेरन पांडे की पहल पर शासन की ओर से 32 लाख रुपये का बजट आवंटित करते हुए आवास विकास परिषद को नया भवन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्यदायी संस्था ने इन पैसों से छह माह पूर्व निर्माण कार्य प्रारंभ तो कराया, लेकिन नींव व पिलर का काम कराकर अधूरा छोड़ दिया गया। अतिरिक्त बजट न मिलने के कारण निर्माण अधर में लटका हुआ है। बस अड्डे की भूमि का उपयोग अवैध टैक्सी स्टैंड के रूप में किया जा रहा है। निर्माण कार्य देख रहे उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जितना बजट आया था वह खर्च हो चुका है। पैसा मिलने के बाद निर्माण पूरा कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें