गिरंट बाजार। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के श्री कृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज में सोमवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीतापुर आंख अस्पताल की ओर से आयोजित किया गया।
शिविर में 300 में से 36 मरीजों को मोतियाबिंद के लिए चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए सीतापुर भेजवाया गया। चिकित्सक डॉ. कर्नल श्रीकांत वाइकर, डाॅ. कर्नल मधु भदौरिया आदि शिविर में मौजूद रहे और मरीजों के आंखों की जांच कर दवाएं वितरित की। डॉ. कर्नल श्रीकांत वाइकर ने बताया कि शिविर में कई मरीजों को चश्मे के लिए भी चिन्हित किया गया। शिविर का आयोजन कॉलेज के प्रबंधक रमेश कुमार यादव की अगुवाई में किया गया।