फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती मेें कोरोना की चपेट में आए चार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना का संक्रमण भले ही लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी कम नहीं है। मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले, वहीं चार लोग स्वस्थ हो गए। कोरोना संक्रमितों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें सिरसिया के उत्तरी तकिया निवासी दो लोग, एसएसबी कैंप भैंसाही नाका निवासी एक व इकौना के कैलाशपुर का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिले के चार लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें