फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिले में बनेंगे चार पंचायत भवन व आठ अंत्येष्टि स्थल

Wed, 19 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विकास भवन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 12 निर्माण कार्य होंगे। इनमें चार ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और आठ में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। शासन ने इन सभी कार्यों के लिए 2.64 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। पंचायतों में निर्माण संबंधी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पंचायत भवनों का निर्माण इकौना के नरायनजोत, गिलौला, तुलसीपुर और सिरसिया की कटकुईंया कला में होगा। इन पंचायतों में पहले पंचायत भवन नहीं थे, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता था। पंचायती राज विभाग ने इस समस्या को दूर करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रत्येक पंचायत भवन के लिए 17.46 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
आठ ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण भी किया जाएगा। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के लिए 24.36 लाख रुपये का बजट दिया गया है। इन स्थलों के बनने से ग्रामीणों को दाह संस्कार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें ठंडी, बरसात और तेज धूप का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन





यहां बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
अंत्येष्टि स्थल का निर्माण इकौना विकासखंड की ग्राम पंचायत पूरे मंशाराम, गिलौला की ग्राम पंचायत दूबकला, मनकौरा व आकारा, हरिहरपुररानी की ग्राम पंचायत रामपुर ककरा व रेवलिया, जमुनहा की ग्राम पंचायत अचरौरा शाहपुर और सिरसिया विकासखंड की ग्राम पंचायत हेमपुर में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें