घायलों को एंबुलेंस में बैठाते कर्मी।- संवाद
तुलसीपुर। ग्राम पंचायत बोहरवा निवासी जाफर अली (32) शनिवार को अपनी पत्नी व दाे बच्चों के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। इस दौरान हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में नानकार के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जाफर अली और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक सवार दंदोरा गांव निवासी हरीश (27) व मनीष (25) भी घायल हो गए। राहगीरों ने चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती करवाया।