फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डंपर की टक्कर से कार सवार की मौत, तीन गंभीर घायल

Mon, 16 Feb 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ओमप्रकाश।- फाइल फोटो
विज्ञापन
गिलौला। बौद्ध परिपथ पर गिलौला क्षेत्र में तिलकपुर मोड़ के पास शनिवार रात तेज रफ्तार डंपर ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उस कार को खींचकर ले जा रही दूसरी कार में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो का मेडिकल कॉलेज बहराइच व एक का ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



गिलौला बाजार निवासी आशीष गुप्ता (25) शनिवार को कस्बा निवासी ओम प्रकाश गुप्ता (26) की ईवी कार लेकर बहराइच गए थे। उनके साथ दोस्त रवि गुप्ता (20) भी थे। काम खत्म होने के बाद देर रात दोनों घर लौट रहे थे।

गिलौला के तिलकपुर मोड़ के पास कार की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। इसकी जानकारी आशीष ने कार मालिक ओम प्रकाश को दी। इस पर ओम प्रकाश गुप्ता अपनी दूसरी कार से रवि के भाई सुनील गुप्ता व कस्बा निवासी आयुष सोनी के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सभी ईवी कार को खींचकर ले जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि तभी बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ईवी कार में बैठे मालिक ओम प्रकाश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी कार सवार आशीष गुप्ता, रवि गुप्ता और आयुष सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। गिलौला पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया, जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में रवि की हालत अधिक गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें