फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पटना खरगौरा के पास अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद भिनगा कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा मोड़ के निकट एक मकान में अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है। इसकी सूचना के बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर हौसिला प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर इसका खुलासा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह को निर्देश दिया। निर्देश के बाद प्रभारी निरीक्षक ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर टीम के साथ छापा मारा और पुलिस ने दो महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा के मजरा चौधरी पुरवा निवासी मनीष वर्मा व खरगौरा निवासी मनोज पाठक के रूप में हुई। जबकि एक महिला की पहचान अमेठी जिले के थाना शुकुल बाजार क्षेत्र निवासी के रूप में हुई। जबकि दूसरी महिला भिनगा कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस की ओर से महिलाओं सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर भिनगा कोतवाली लाया गया। जहां उनके विरुद्ध धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से बाद में चारों को जिला कारागार बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें