फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने शुक्रवार रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक पंद्रह हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर भी था। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार प्रभारी निरीक्षक सिरसिया रामसमुझ प्रभाकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर तीन अन्य लोगों के साथ गुलरा फटवा स्थित नहर पुलिस के पास मौजूद है। यह चारों लोग शायद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने हमराहियों के साथ गुलरा फटवा नहर पुलिया पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रिजवान को गिरफ्तार किया। जिस पर 15 हजार का पुरस्कार घोषित था। इसके साथ ही पुलिस ने गुलाम नबी आजाद, अताउल्ला उर्फ शहंशाह उर्फ अल्ला रक्खा, फारुक निवासीगण गुलरा फटवा के रूप में हुई। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें