फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नवजात की मौत के मामले में चार गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गर्भवती महिला का समय से प्रसव न कराने और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सिटकहवा के मजरा बंठिहवा निवासी इरफान खान ने 10 नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया था।
वहां आशा बहू, देवनारायण सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह, एक जीएनएम और लखनऊ अस्पताल भिनगा के संचालक रविशंकर दूबे ने धन के लालच में ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही। रुपये न मिलने पर समय से प्रसव नहीं कराया गया, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान बृहस्पतिवार को आशा बहू, जीएनएम, लखनऊ के लच्छीपट्टी निवासी अस्पताल संचालक रविशंकर दूबे और देवनारायण सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें