फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मुठभेड़ में गो हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती आरोपी।- स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। गो हत्या के आरोपियों व मल्हीपुर पुलिस के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। भागते समय पुलिस ने घेराबंदी कर उसे व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में शामिल दो आरोपी भाग निकले। इनके पास से तमंचा, एक गोवंश व हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन


एसपी राहुल भाटी ने बताया कि मल्हीपुर क्षेत्र में चार मार्च को गो हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुक्रवार सुबह मकुनी तिराहे के पास आम के बाग में गो हत्या के आरोपियों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान भैंसाही निवासी आरोपी सईद ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। हमले में थाना प्रभारी बच गए। भागने के प्रयास में सईद गिरकर घायल हो गया। पुलिस टीम ने मौके से भाग रहे आरोपी भैंसाही निवासी नफीस, भग्गड़वा निवासी इस्लाम व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के महजिदिया निवासी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल सईद को सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


महजिदिया निवासी बबूल व भैंसाही निवासी सूफियान मौके से भाग गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।



लंबा है आपराधिक इतिहास : एसपी
एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से लकड़ी का ठीहा, प्लास्टिक की बोरी, रस्सी, कुल्हाड़ी, चाकू, तमंचा, कारतूस व एक गोवंश मिला है। आरोपियों ने मल्हीपुर क्षेत्र में गो हत्या की दो घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वसीम के खिलाफ 23 प्राथमिकी दर्ज हैं। इस्लाम के खिलाफ सात प्राथमिकी दर्ज हैं। सईद के खिलाफ पांच और नफीस के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें