फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सौभाग्य से भी नहीं दूर हो सका अंधेरा

Sun, 04 May 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नेवरिय से दुर्गापुर जाने वाले मार्ग किनारे लगा बिजली का खंभा। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। सौभाग्य योजना भी नेवरिया से दुर्गापुर के बीच बने घरों व विद्यालय का अंधेरापन दूर न कर सकी। करीब सात वर्ष पूर्व योजना के तहत गांव का विद्युतीकरण कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई थी। बाद में ठेकेदार ट्रांसफार्मर व केबल उतार ले गया। तब से ग्रामीण आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत गिलौला के ग्राम नेवरिया मोड़ से दुर्गापुर जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल लगाया गया था। इससे प्राथमिक विद्यालय सहित मार्ग के किनारे बने घरों को विद्युत आपूर्ति दी जानी थी। योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराकर आपूर्ति भी बहाल कराई गई, लेकिन लोगों को कनेक्शन नहीं दिया गया। बाद में कनेक्शन न होने के कारण ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर व केबल उतार लिया। तब से सिर्फ पोल ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं ग्रामीण आपूर्ति बहाल कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
ग्रामीण शिव शंकर लाल साहू ने बताया कि कनेक्शन कराने के लिए उनसे कर्मचारियों ने आधार व पैसा लिया था। बाद में पैसा वापस कर दिया गया। राजेश यादव का कहना है कि जब पोल लगा था तब कुछ दिन विद्युत आपूर्ति भी मिली थी। बाद में ठेकेदार ने चोरी से ट्रांसफार्मर व केबल खोल लिया। शिकायत पर बताया गया कि नेवारिया मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर के सहारे एबी केबल से आपूर्ति दी जाएगी, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं मिली। मनऊराम का कहना है कि सौभाग्य योजना के तहत जिस समय यह पोल लगाया गया था उस समय लोगों के घरों पर मीटर लगाया जा रहा था, लेकिन हम लोगों के घरों पर मीटर नहीं लगाया गया था। इससे हमारे घरों का अंधेरा दूर नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें