फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों ने किया पूजन-अर्चन

Sun, 14 Dec 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंधकुटी में प्रार्थना करते अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को महाराष्ट्र से आए 40 अनुयायियों से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से जेतवन में पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि त्याग व तपस्या के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। भगवान बुद्ध ने भी ज्ञान की प्राप्ति के लिए अपने बिलासिता पूर्ण जीवन का त्याग किया था। सांसारिक मोह माया को छोड़कर वह भिक्षु बन गए और जंगल-जंगल भटके।

उन्होंने त्याग व तपस्या के दम पर ज्ञान की प्राप्ति की, जिससे पूरे विश्व को लाभ हुआ। उन्होंने जीवन में बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु के दुखों को देखा और उसके बाद सत्य की खोज शुरू की। बोधगया में पीपल (बोधि) वृक्ष के नीचे ध्यान करते हुए उन्होंने मन की प्रकृति को समझा और ज्ञान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें