फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों ने की बोधिवृक्ष की पूजा-अर्चना

Mon, 13 Apr 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तपोस्थली में रविवार को जेतवन परिसर की परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को बर्मा से आए अनुयायियों से गुलजार रही। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु भवरानंद की अध्यक्षता में बोधिवृक्ष की पूजा-अर्चना कर अन्य मठ मंदिरों का भ्रमण किया। इसके बाद बौद्ध सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सभा के दौरान बौद्ध भिक्षु ने कहा कि मनुष्य को कभी भी क्रोध की सजा नहीं मिलती, बल्कि क्रोध से सजा मिलती है। हजारों लड़ाइयों के बाद भी मनुष्य तब तक नहीं जीत सकता, जब तक वह अपने ऊपर विजय प्राप्त नहीं कर लेता है। मनुष्य की सबसे बड़ी जीत उसका इंद्रियों पर नियंत्रण करना है।

उन्होंने आगे बताया कि इंद्रियों को वश में करने वाला किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता हैं। सभा के बाद अनुयायियों ने कौशांबी कुटी, सूर्यकुंड, सभा मंडप, गंध कुटी, राहुल कुटी, संघा बुद्ध विहार, कच्ची कुटी व पक्की कुटी आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बौद्ध भिक्षु नाग लोक, धम्म सागर, गाना लोक, विद्यावती व आनंद सागर आदि बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें