फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों ने की बोधि वृक्ष की पूजा-अर्चना

Thu, 13 Nov 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेतवन परिसर में भ्रमण करते अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। थाईलैंड के अनुयायियों का 40 सदस्यीय दल बुधवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंगृ से बोधि वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


बौद्ध सभा में मौजूद अनुयायियों को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने बताया कि गौतम बुद्ध का जन्म 623 ईसा पूर्व दक्षिणी नेपाल स्थित लुम्बिनी प्रांत में हुआ था। गौतम बुद्ध हिमालय की तलहटी में रहने वाले शाक्य वंश के कुलीन परिवार राजा शुद्धोधन के घर जन्मे थे। वह बचपन से ही सुख-सुविधाओं के बीच पले-बढ़े।

भिक्षु देवानंद ने आगे बताया कि भोग-विलासिता की सभी चीजें मौजूद होने के बावजूद दुख व समस्याओं पर विजय पाने के लिए उन्होंने राज्य छोड़ दिया। उन्होंने कई राज्यों की यात्रा की और ज्ञान प्राप्ति कर उसे मानव सेवा में लगाया। सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें