गंध कुटी पर पूजा करते अनुयायी।- संवाद
कटरा। वियतनामी अनुयायियों का 25 सदस्य दल बृहस्पतिवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंधकुटी पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस बीच हुई सभा में भिक्षु देवानंद ने कहा कि घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखने से आंतरिक शांति, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। सभा के बाद सभा अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण किया।