सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद सीएमओ व अन्य।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में दो दिवसीय सर्पदंश न्यूनीकरण कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह ने चिकित्सकों को संवेदनशील होकर इलाज करने का निर्देश दिया। उन्होंने सर्पदंश के मरीजों का इलाज करने के साथ ही उन्हें जागरूक करने की बात भी कही। कार्यशाला में चिकित्सकों को नवीन चिकित्सा प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।
राहत आयुक्त कार्यालय व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जिले के चिकित्सकों को सर्पदंश से होने वाली मौतों को कम करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यशाला में सीएमओ ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में होने वाले नए प्रयोग, बदलाव व नई तकनीकों की जानकारी होने के बाद अब इसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी प्रशिक्षु चिकित्सकों की है। सभी चिकित्सकों का एकमात्र उद्देश्य होना चाहिए कि किसी भी तरह मरीज की जान बचाई जा सके।
आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि जिलास्तरीय प्रशिक्षण के समापन के बाद अब तहसील व ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डॉ. वीके श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर डॉ. आशीष कुमार व डॉ. राजेश सिंह ने चिकित्सकों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंधक कार्मिक शांतनु द्विवेदी व सर्पदंश प्रोजेक्ट की सलाहकार काव्या शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऑनलाइन देखा। इस मौके पर डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अजय गौतम, डॉ. सुनील शुक्ला, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. सावंत राव शमी, डॉ. गिरवर प्रसाद, डॉ. पूनम मौर्या व डॉ. प्रिया त्रिपाठी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।