फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वियतनाम के अनुयायियों ने की पूजा अर्चना

Sun, 30 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गंध कुटी में प्रार्थना करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में रविवार को वियतनाम का 45 सदस्यीय बौद्ध अनुयायियों का दल पहुंचा। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में गंध कुटी में पूजा अर्चना की। इसके बाद एक बौद्ध सभा आयोजित हुई। भिक्षु देवानंद ने बताया कि बुद्ध की प्रतिमा शांति का प्रतीक है। घर में इसे रखने से आंतरिक शांति, सकारात्मकता मिलती है और मानसिक तनाव दूर होता है। भगवान बुद्ध ने दूसरों को क्षमा करने की शिक्षा दी है। सभा के बाद अनुयायियों ने बोधि वृक्ष, जेतवन परिसर, कौशाम कुटी और ओड़ाझार का भ्रमण किया। उन्होंने इन स्थलों के इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें