आनंद बोधि पर उपस्थित बाैद्ध अनुयायी
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को वियतनाम से आए अनुयायियों के 20 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने भिक्षु दीपालोक थेरो के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से आनंद बोधि में फूल पूजा की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। बौद्ध सभा में भिक्षु ने बताया कि बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा गौतम बुद्ध के अनमोल विचारों से व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा मिलती है। यही कारण है कि भारत सहित दुनियाभर में बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने कच्ची कुटी-पक्की कुटी, कौशांबी कुटी, गंध कुटी आदि स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।